Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
क्राइम

मिशन शक्ति 5.0: सम्भल में नारी सुरक्षा को मिला नया आयाम

एंटी रोमियो टीमों का व्यापक अभियान बाजारों से स्कूलों तक महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक

संभल। जनपद सम्भल में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0’ के अंतर्गत मंगलवार को जनपद सम्भल पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देना रहा। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सम्भल श्री कृष्ण कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुश्री अनुकृति शर्मा के कुशल निर्देशन में संचालित किया गया। मिशन शक्ति टीम में नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों द्वारा थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा महिला संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर चौपालों का आयोजन किया गया।

महिला पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा सुरक्षा और सशक्तिकरण का दिया संदेश

अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। चौपालों के माध्यम से घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध, उत्पीड़न जैसी समस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई और त्वरित सहायता के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा यह संदेश दिया गया कि महिलाएं अकेली नहीं हैं, पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है।

बाजार, स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थलों पर चला एंटी रोमियो अभियान

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद की एंटी रोमियो टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने पम्पलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन और पुलिस विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न सहायता एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। इनमें प्रमुख रूप से

  • वीमेन पावर लाइन – 1090

  • पुलिस आपातकालीन सेवा – 112

  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076

  • स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन – 102

  • एम्बुलेंस सेवा – 108

  • महिला हेल्पलाइन – 181

  • साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930

साथ ही मोबाइल फोन पर पैनिक बटन के उपयोग का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कर महिलाओं को आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

महिलाओं को आत्मनिर्भर और निर्भीक बनाने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिस प्रशासन का यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को न केवल सुरक्षा का भरोसा दे रहा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक और निर्भीक बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से जनपद सम्भल पुलिस महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त समाज के निर्माण की ओर अग्रसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!