Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
उत्तर प्रदेश

धनारी को मिली बड़ी सौगात: फिनो स्माइल फाइनेंस बैंक की मिनी ब्रांच शुरू अब गांव के लोगों को नहीं जाना पड़ेगा दूर

भीषण गर्मी में राहत: पैसे के लेनदेन अकाउंट खुलवाने और फाइनेंस की सभी सुविधाएं अब धनारी बस स्टैंड पर उपलब्ध

संभल/धनारी। क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। कस्बा धनारी में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिनो स्माइल फाइनेंस बैंक की नई मिनी ब्रांच का शुभारंभ कर दिया गया है। अब आसपास के ग्रामीणों और व्यापारियों को बैंकिंग सुविधाओं के लिए बहजोई, बबराला या अन्य दूरदराज क्षेत्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भीषण गर्मी और लंबी दूरी की परेशानी को देखते हुए शुरू की गई इस मिनी ब्रांच से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। बैंक में पैसे जमा करने, निकासी, अकाउंट खुलवाने, लेनदेन, फाइनेंस और अन्य बैंकिंग सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी।

15 किलोमीटर क्षेत्र के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

स्थानीय लोगों का कहना है कि धनारी और आसपास के करीब 15 किलोमीटर क्षेत्र में कोई बड़ी बैंक सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में लोगों को छोटी-छोटी बैंकिंग जरूरतों के लिए भी बहजोई और बबराला जाना पड़ता था। कड़कती धूप और लंबी लाइनों के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार लोगों का आधा दिन सिर्फ बैंक के काम में ही निकल जाता था।

अब नहीं लगानी पड़ेगी घंटों लाइन

फिनो स्माइल फाइनेंस बैंक की इस नई मिनी ब्रांच के खुलने से अब स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। बैंक प्रबंधन के अनुसार यहां लोगों को तेज और सरल बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे समय की बचत होगी और ग्रामीणों को दूर-दराज के सफर से भी छुटकारा मिलेगा। बैंक में अकाउंट ओपनिंग, कैश जमा-निकासी, मनी ट्रांसफर, फाइनेंस सुविधा सहित बैंकिंग से जुड़े अन्य जरूरी कार्य आसानी से किए जा सकेंगे।

व्यापारियों और ग्रामीणों के लिए बड़ी सुविधा

क्षेत्र के छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को भी इस बैंक से काफी मदद मिलेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से फाइनेंस सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय कारोबारियों को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें बैंकिंग कार्यों के लिए पूरा दिन खराब नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही सभी जरूरी सेवाएं मिल जाएंगी।

लोगों ने जताई खुशी

धनारी बस स्टैंड पर बैंक शाखा खुलने के बाद क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा की जरूरत महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि यह मिनी ब्रांच आने वाले समय में क्षेत्र के विकास और व्यापार को नई दिशा देने का काम करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!