Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
क्राइम

जिला सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति अभियान पर प्रशासन सख्त, डीएम की अध्यक्षता में दो अहम बैठकों का आयोजन

कलक्ट्रेट सभागार में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा, हेलमेट, नो हेलमेट–नो फ्यूल, रिफ्लेक्टर व स्कूल वाहनों की फिटनेस पर दिए गए निर्देश

सम्भल बहजोई। में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई, साथ ही पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील प्रकाश ने पूर्व सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद जिलाधिकारी ने जल निगम विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन सड़कों को जल निगम द्वारा तोड़ा गया है, उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से तत्काल ठीक कराया जाए। जिलाधिकारी ने जनपद में हेलमेट वितरण की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही नए चेक पोस्ट, स्कूली वाहनों की फिटनेस, नो हेलमेट–नो फ्यूल अभियान, सड़क दुर्घटनाओं की तुलनात्मक समीक्षा तथा ई-रिक्शा संचालन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क किनारे खड़े वाहनों की प्रत्येक दशा में सघन चेकिंग की जाए। साथ ही सभी विद्यालयों में परिवहन समिति की बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत स्कूलों के बच्चों को यातायात नियमों के प्रति शत-प्रतिशत जागरूक किया जाए। कोहरे के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आपात सेवाओं के तहत 112 की गाड़ियां चिन्हित एवं सुरक्षित स्थानों पर तैनात रहें। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने की कार्रवाई को लेकर जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि यह कार्य अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिला रोल आउट मैनेजर सचिन कुमार द्वारा आई-रैड पोर्टल के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं लोक निर्माण विभाग को ग्राम घासीपुर में निर्माणाधीन आदर्श गौशाला से संबंधित सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत नारकोटिक्स एनकॉर्ड से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त विद्यालयों में “एक युद्ध नशा के विरुद्ध” अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम एवं जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र, क्षेत्राधिकारी यातायात दीपक तिवारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील प्रकाश, एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट: कपिल वार्ष्णेय
AV LIVE TV – दम है सच दिखाने का

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!