Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
क्राइम

24 घंटे में असमोली पुलिस का बड़ा खुलासा: लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार, 20 कूलर और वाहन बरामद

मातीपुर के पास ड्राइवर को झांसा देकर की थी लूट, सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश

सम्भल।जनपद सम्भल के थाना असमोली पुलिस ने लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 20 कूलर, अशोक लीलैंड (दोस्त) पिकअप वाहन और घटना में प्रयुक्त सैन्ट्रो कार भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार 09 मार्च 2026 को वादी शाहिद पुत्र महमूद, निवासी ग्राम हादरपुर जमनिया थाना अमरोहा देहात जनपद अमरोहा ने थाना असमोली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 08 मार्च की सुबह वह अपनी अशोक लीलैंड (दोस्त) पिकअप गाड़ी संख्या UP-23T-5155 में 20 कूलर लादकर अमरोहा से बहजोई (सम्भल) जा रहे थे।

रस्सी ढीली होने का झांसा देकर रोकी गाड़ी

वादी के अनुसार जब वह ग्राम मातीपुर के पास पहुंचे, तभी एक सफेद सैन्ट्रो कार में सवार चार व्यक्तियों ने उन्हें इशारा कर बताया कि उनकी गाड़ी में बंधे रस्से ढीले हैं और कूलर गिर सकते हैं। इस पर उन्होंने गाड़ी रोककर रस्से चेक करने के लिए नीचे उतर गए। इसी दौरान कार से उतरे तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज व मारपीट करते हुए पिकअप में लदे 20 कूलर लूटकर फरार हो गए। मामले में थाना असमोली पर मु0अ0सं0 47/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी से मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक सम्भल कृष्ण कुमार विश्नोई के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह और क्षेत्राधिकारी असमोली कुलदीप कुमार के पर्यवेक्षण में थाना असमोली पुलिस की टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से सुरागरसी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सफलता तब मिली जब 10 मार्च 2026 को असमोली से इकरोटिया जाने वाले रास्ते पर चारों आरोपियों को लूटे गए माल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • शमीम पुत्र नौशे निवासी मोहल्ला मोतीशाह तकिया, थाना कोतवाली अमरोहा (उम्र करीब 37 वर्ष)
  • समीर पुत्र नवाबदुल्ला निवासी मोहल्ला कोट लाल मस्जिद, थाना कोतवाली अमरोहा (उम्र करीब 23 वर्ष)
  • कासिम पुत्र फिरासत निवासी मोहल्ला नल, थाना कोतवाली अमरोहा (उम्र करीब 32 वर्ष)
  • आफताब पुत्र नायाब अहमद निवासी मोहल्ला दरवारे कला, थाना कोतवाली अमरोहा (उम्र करीब 36 वर्ष)

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

  • 20 अदद कूलर
  • अशोक लीलैंड (दोस्त) पिकअप वाहन संख्या UP-23T-5155
  • सैन्ट्रो कार संख्या UP-14BY-0052 (घटना में प्रयुक्त) बरामद कर लिए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!