Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
क्राइम

सम्भल पुलिस का मिशन शक्ति 5.0: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चला विशेष अभियान

एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर चलाया जागरूकता अभियान हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

सम्भल | महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद सम्भल पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा के निर्देशन में किया गया।

महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली मोर्चा

दिनांक 02 फरवरी 2026 को जनपद की मिशन शक्ति टीम में नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा महिला संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया।

बाजारों, स्कूलों और धार्मिक स्थलों पर चला अभियान

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद की एंटी रोमियो टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों एवं कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पम्पलेट वितरित कर शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

हेल्पलाइन नंबरों से कराया गया अवगत

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वीमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, सीएम हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं। इसके साथ ही मोबाइल फोन पर पैनिक बटन का डेमो भी दिखाया गया।

साइबर अपराध को लेकर भी जागरूकता

थाना चन्दौसी पर SPEL 3.0 कार्यक्रम के अंतर्गत साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान SPEL 3.0 में आवेदन करने वाले बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक चन्दौसी, नोडल अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी ज्योत्सना शर्मा एवं धन सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!