धर्म

चंदौसी में बसंत पंचमी पर किरण सोशल वेलफेयर सोसाइटी का भव्य धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण से भक्तिमय माहौल

मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ, महिलाओं ने प्रस्तुत किए भजन-कीर्तन, उपस्थित श्रद्धालुओं को वितरित किया गया प्रसाद

सम्भल चंदौसी।नगर में शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर किरण सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिभाव और उल्लास फैल गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोसाइटी की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीलम वार्ष्णेय ने किया। इसके बाद सोसाइटी की महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर मां सरस्वती की आराधना की। भजनों की मधुर ध्वनि और भक्तिमय प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम स्थल को पूर्ण रूप से आध्यात्मिक और सकारात्मक माहौल से भर दिया।

भजन-कीर्तन के पश्चात मां सरस्वती को पारंपरिक खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया और तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं तथा राहगीरों में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता बढ़ाने और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में मदद करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व विद्या, ज्ञान और संस्कारों का प्रतीक है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर किरण सोशल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. नीलम वार्ष्णेय, सचिव रूबी वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष शीलू जैन, संरक्षिका इंदु अग्रवाल, मंत्री लीना वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष डोली शर्मा, साथ ही उषा वार्ष्णेय, शालू अग्रवाल और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की और इसे धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!