Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
क्राइम

धनारी में भीषण आग से मचा हड़कंप

घर में लगी आग से भैंस की मौत, हजारों का सामान जलकर राख

भूसे की बौंगी और घरेलू सामान खाक दूसरी भैंस की कटिया झुलसी पीड़ित ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

धनारी। धनारी थाना क्षेत्र के ग्राम मझौला में रविवार दोपहर अचानक घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में बंधे पशु उसकी चपेट में आ गए। आग की चपेट में आकर एक भैंस बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी भैंस की कटिया गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गई। आग लगने से घर में रखा भूसा और अन्य जरूरी सामान भी जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

ग्राम मझौला निवासी हरपाल पुत्र रामवक्ष के अनुसार 8 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे अचानक उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक लपटों ने पूरे स्थान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग की चपेट में आकर घर में बंधी एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी भैंस की कटिया झुलस गई। इसके अलावा घर में रखी भूसे की बौंगी, चारा और अन्य आवश्यक घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस हादसे में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

पीड़ित का कहना है कि काफी प्रयास के बाद भी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद हरपाल ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!