Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
क्राइम

पुलिस लाइन बहजोई में गरिमामय विदाई समारोह सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई

लंबे सेवाकाल कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के लिए प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर किया गया सम्मान

संभल | शनिवार को पुलिस लाइन बहजोई, जनपद संभल में शनिवार को एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक एवं भावनात्मक वातावरण में विदाई दी गई। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी संभल आलोक कुमार द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट किए गए। इसके साथ ही उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने लंबे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया। उनके द्वारा किए गए कार्य और योगदान पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!