Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
उत्तर प्रदेश

सम्भल पुलिस की बड़ी पहल महिला पुलिसकर्मियों को मिलीं 05 टीवीएस जूपिटर स्कूटी

मिशन शक्ति को मजबूती, फील्ड ड्यूटी में बढ़ेगी महिलाओं की कार्यक्षमता

सम्भल। जनपद सम्भल में महिला पुलिसकर्मियों की कार्य सुविधा और गतिशीलता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस लाइन बहजोई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को शेष 05 टीवीएस जूपिटर स्कूटी वितरित की गईं। इन दोपहिया वाहनों से महिला पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में त्वरित पहुंच, गश्त और मिशन शक्ति से जुड़े कार्यों में सुविधा मिलेगी।

15 थानों में मातृत्व एवं शिशु देखभाल कक्ष पहले ही हो चुके हैं शुरू

उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी 2026 को सम्भल जनपद के 15 पुलिस थानों में मातृत्व एवं शिशु देखभाल कक्षों का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया गया था। इस पहल का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों और महिला फरियादियों को थानों में बेहतर और संवेदनशील सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में महिला पुलिसकर्मियों के लिए दोपहिया वाहन उपलब्ध कराने की योजना के तहत स्कूटी वितरण किया गया। दिनांक 28 जनवरी 2026 को मुंबई से इंडिया फर्स्ट की टीम सम्भल पहुंची। टीम में अमरीश महेश्वरी (सीआरओ), रजनीश कुमार (हेड लीगल एवं एफसीयू) और मनीष मित्तल (एवीपी लीगल) शामिल रहे। उनके सहयोग से पुलिस लाइन बहजोई में महिला पुलिसकर्मियों को शेष 05 टीवीएस जूपिटर स्कूटी सौंपी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा ने की। पुलिस विभाग के अनुसार, स्कूटी मिलने से महिला पुलिसकर्मियों को महिला संबंधित शिकायतों, मिशन शक्ति अभियानों, गश्त और अन्य फील्ड ड्यूटी में तेजी मिलेगी। इससे दूर-दराज क्षेत्रों में भी महिला पुलिसकर्मियों की समय पर पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।

बीमा धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा बना पहचान

वर्ष 2025 में सम्भल पुलिस द्वारा एक बड़े अंतर्राज्यीय संगठित बीमा धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा किया गया था, जो 12 से अधिक राज्यों में सक्रिय था। इस मामले में अब तक 25 से अधिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 70 से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में इस प्रकरण से जुड़े तीन मुख्य अभियुक्तों की 11.89 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियां उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की गई हैं। बीमा धोखाधड़ी पर रोक लगाने के उद्देश्य से 30 जून 2025 को सम्भल में बीमा क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें वित्त मंत्रालय, आईआईबी, आईआरडीएआई, विभिन्न बीमा कंपनियों, अकादमिक संस्थानों और जांच एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। सम्मेलन में भविष्य के लिए संस्थागत और कानूनी सुधारों का रोडमैप प्रस्तुत किया गया था।

यूपी में उदाहरण बनता सम्भल मॉडल

पुलिस विभाग के अनुसार, सम्भल उत्तर प्रदेश का ऐसा पहला जनपद बन चुका है, जहां हर पुलिस थाने में मातृत्व एवं शिशु देखभाल कक्ष और महिला पुलिसकर्मियों के लिए दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। यह व्यवस्था महिला सशक्तिकरण और संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। सम्भल पुलिस द्वारा की गई यह पहल न सिर्फ महिला पुलिसकर्मियों के लिए सुविधाजनक साबित होगी, बल्कि आम महिलाओं तक त्वरित सहायता पहुंचाने में भी सहायक होगी।

व्यूरो रिपोर्ट कपिल वार्ष्णेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!