Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
राजनीति

नागरिक सुरक्षा ही राष्ट्र की ढाल: वार्डन स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के चौथे दिन पहुँचे प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति

बबराला में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपदा, युद्धकालीन बचाव व पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

सम्भल। सम्भल मे गुरुवार को भारत सरकार द्वारा प्रायोजित वार्डन स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज चौथे दिन नागरिक सुरक्षा कोर नरौरा (बुलंदशहर) के तत्वावधान में बबराला स्थित बगीचा मैरिज होम में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश शासन श्री धर्मवीर प्रजापति जी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई, जिसके उपरांत विद्यालय की छात्राओं द्वारा मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा कोर नरौरा (बुलंदशहर) के वार्डन योगेन्द्र सिंह यादव ने नागरिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नगरों के श्रेणीकरण, नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत विभिन्न पदों, दायित्वों तथा जिलाधिकारी की भूमिका (कंट्रोलर) के बारे में जानकारी दी। साथ ही वार्डनों के मानदेय एवं प्रशिक्षण की उपयोगिता पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण आपदाओं के समय स्वयं एवं दूसरों के जीवन की रक्षा में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि एनडीआरएफ, जिला अस्पताल एवं फायर सर्विस की टीमें भी प्रशिक्षण के दौरान वार्डन स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगी। उप जिलाधिकारी गुन्नौर ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण से स्वयंसेवक न केवल अपना बल्कि अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों के जीवन की रक्षा करने में सक्षम बनेंगे।

मंत्री धर्मवीर प्रजापति का प्रेरक संबोधन।
मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति जी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत अवैतनिक रूप से कार्य करने वाले स्वयंसेवक समाज के लिए निस्वार्थ भाव से परमार्थ का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नागरिक सुरक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि होर्डिंग, बैनर आदि के माध्यम से लोगों को नागरिक सुरक्षा के कार्यों से अवगत कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें। मंत्री जी ने कहा, दूसरे का हित करने से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। नागरिक सुरक्षा एक परमार्थ का कार्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पूरे देश में नागरिक सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंत्री जी ने जल संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी और कपड़े के थैलों को अपनाने की अपील की। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे अपने अभिभावकों को भी इस दिशा में जागरूक करें। उन्होंने युद्धकालीन परिस्थितियों एवं विभिन्न अभियानों के दौरान नागरिक सुरक्षा द्वारा की गई मॉक ड्रिल का उल्लेख करते हुए वार्डनों को अपने कार्यों का प्रचार कर नागरिक सुरक्षा को पहचान दिलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अच्छा कार्य करने वाले सेक्टर वार्डनों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

प्रशिक्षण की रूपरेखा।
सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिक सुरक्षा का इतिहास, आपदा एवं युद्धकालीन बचाव, अग्नि से सुरक्षा, बाढ़ में राहत एवं बचाव, घायलों को प्राथमिक उपचार, हार्ट अटैक जैसी आपात स्थितियों पर एनडीआरएफ, जिला अस्पताल एवं फायर विभाग की टीमों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार एवं देवदत्त सिंह द्वारा वार्डन स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा कोर नरौरा योगेन्द्र सिंह यादव, उप नियंत्रक अनुराधा सिंह, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!