Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
लोकल न्यूज़

अनुकृति शर्मा की सख्त व संवेदनशील पुलिसिंग थाना बहजोई निरीक्षण में दिखी अनुशासन और जनसेवा की मिसाल

अर्द्धवार्षिक निरीक्षण में कानून-व्यवस्था महिला सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष जोर

संभल। जनपद सम्भल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने तथा आमजन को बेहतर और संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिन सोमवार को थाना बहजोई का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण पुलिस अधीक्षक जनपद सम्भल श्री कृष्ण कुमार के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुश्री अनुकृति शर्मा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उनकी अनुशासित, सशक्त एवं जनसेवा-उन्मुख कार्यशैली की हर स्तर पर सराहना देखने को मिली।

अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने थाना बहजोई पर प्रचलित समस्त अभिलेखों की गहन समीक्षा करते हुए रिकॉर्ड व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक रजिस्टर के अद्यतन, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष बल दिया और कहा कि अभिलेखीय पारदर्शिता ही प्रभावी पुलिसिंग की मजबूत नींव है। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी निस्तारण के निर्देश देते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक महिला फरियादी को सम्मान, सुरक्षा और भरोसे का माहौल मिलना चाहिए। उनकी इस संवेदनशील सोच को उपस्थित अधिकारियों ने सराहा।

निरीक्षण के दौरान हवालात की स्थिति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का भी बारीकी से परीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मानवाधिकारों के सम्मान के साथ कानून के पालन पर जोर देते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सम्पत्ति गृह में मालखाने की प्रविष्टियों, रख-रखाव और अभिलेखीकरण की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। बैरक एवं थाना कार्यालय का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता, अनुशासन और व्यवस्थित कार्य संस्कृति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के उपरांत थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखें, अभिलेखों का समयबद्ध संधारण करें तथा थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शालीन, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा की सख्त लेकिन मानवीय पुलिसिंग से न केवल थाना बहजोई बल्कि पूरे जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट : कपिल वार्ष्णे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!