Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
लोकल न्यूज़

डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया का बड़ा निरीक्षण अभियान, गौ-आश्रय स्थल घासीपुर में व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश

सफाई व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, गेट व चहारदीवारी निर्माण के आदेश, शीतलहर में जरूरतमंदों को कंबल वितरण

संभल। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने विकासखण्ड बहजोई के अंतर्गत स्थित निराश्रित गौ-आश्रय स्थल घासीपुर का व्यापक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौ-आश्रय स्थल में साफ-सफाई, गौवंशों की देखरेख, सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निराश्रित गौवंशों के संरक्षण एवं देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौ-आश्रय स्थल पर साफ-सफाई की स्थिति को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए एक अतिरिक्त सफाईकर्मी की तैनाती के आदेश दिए। इसके साथ ही गौवंशों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केयर टेकरों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि समय पर चारा, पानी और स्वास्थ्य परीक्षण की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने गौ-आश्रय स्थल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गेट एवं चहारदीवारी निर्माण को लेकर भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि चहारदीवारी और मजबूत गेट बनने से गौवंशों की सुरक्षा के साथ-साथ अव्यवस्था पर भी प्रभावी नियंत्रण रहेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं गौवंशों को गुड़ खिलाकर उनका हालचाल जाना और उनकी स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!