Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
क्राइम

मिशन शक्ति फेज-05 के तहत सम्भल पुलिस का जागरूकता अभियान

एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

सम्भल। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत बुधवार 21 जनवरी 2026 को जनपद सम्भल पुलिस की एंटी रोमियो टीमों और महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान पुलिस अधीक्षक जनपद सम्भल कृष्ण कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा के निर्देशन में संचालित किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम में नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्रान्तर्गत कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रमों के दौरान चौपाल का आयोजन कर महिला संबंधी समस्याओं के समाधान, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध एवं अन्य आपात स्थितियों से निपटने के तरीकों पर चर्चा की गई। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को बिना भय के अपनी समस्याएं साझा करने के लिए प्रेरित किया।

प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पहुंची पुलिस

मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत एंटी रोमियो टीमों द्वारा जनपद के प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों एवं कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान पंपलेट वितरित कर शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।

सुरक्षा को लेकर पुलिस का भरोसा

महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में महिलाएं इन हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकती हैं। पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। मिशन शक्ति फेज-05 के तहत चलाया जा रहा यह अभियान जनपद सम्भल में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण बन रहा है और आगे भी इसे निरंतर जारी रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!