Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
क्राइम

मिशन शक्ति 5.0 संभल में नारी सुरक्षा की मजबूत ढाल बनी पुलिस

हर मोर्चे पर दिखी सख्ती और संवेदनशीलता

नारी शक्ति का नया आयाम अभियान के तहत शनिवार को जनपद संभल में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय

संभल। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई मजबूती देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 नारी शक्ति का नया आयाम अभियान के तहत शनिवार को जनपद संभल में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। संभल पुलिस की एंटी रोमियो टीमों एवं मिशन शक्ति में नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों ने जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर नारी सुरक्षा को लेकर बड़ा संदेश दिया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक जनपद संभल कृष्ण कुमार के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा चौपालों का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनों और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस की भूमिका और प्रक्रिया को भी सरल शब्दों में समझाया गया।

महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली कमान सीधे संवाद से बढ़ाया भरोसा
कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं से सीधे संवाद कर उन्हें आत्मनिर्भर और निर्भीक बनने के लिए प्रेरित किया। घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध, कार्यस्थल पर होने वाली परेशानियों जैसे गंभीर मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई। महिलाओं को यह भरोसा दिलाया गया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और शिकायत करने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बाजारों स्कूलों और धार्मिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों एवं कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी के साथ लाइव डेमो
महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की जानकारी देते हुए मोबाइल के माध्यम से पैनिक बटन व इमरजेंसी कॉल का लाइव डेमो भी कराया गया। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे बिना किसी डर के इन सेवाओं का लाभ उठा सकती हैं।


प्रमुख हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं

  • वीमेन पावर लाइन – 1090

  • पुलिस आपातकालीन सेवा – 112 (इमरजेंसी कॉल/पैनिक बटन)

  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076

  • स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन – 102

  • एम्बुलेंस सेवा – 108

  • महिला हेल्पलाइन – 181

  • साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930

नारी सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभियान का उद्देश्य केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना भी है। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के जरिए संभल पुलिस ने यह साफ संदेश दिया है कि नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ हर कदम पर महिलाओं के साथ खड़ा है।

ब्यूरो रिपोर्ट कपिल वार्ष्णेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!