Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
क्राइम

सम्भल में हाई अलर्ट महाशिवरात्रि रमजान और होली से पहले प्रशासन की बड़ी तैयारी

कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी बैठक डीएम-एसपी ने धार्मिक गुरुओं संग किया संवाद

सम्भल बहजोई। आगामी महाशिवरात्रि, रमजान और होली पर्व को लेकर जनपद सम्भल में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता डॉ. राजेन्द्र पैंसिया, जिलाधिकारी सम्भल एवं श्री कृष्ण कुमार, पुलिस अधीक्षक सम्भल द्वारा की गई।

धार्मिक गुरुओं और गणमान्य नागरिकों को किया गया आमंत्रित

बैठक में विभिन्न धर्मों के धार्मिक गुरुओं, सम्भ्रांत व्यक्तियों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित कर आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शासन की गाइडलाइन से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाया जाना चाहिए, जिससे जिले की गंगा-जमुनी तहज़ीब बनी रहे। गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक/आपत्तिजनक सामग्री से सतर्क रहने की अपील की। धार्मिक गुरुओं और नागरिकों से आग्रह किया गया कि किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे साझा करें। प्रशासन ने दो टूक कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पुलिस बल, गश्त और CCTV निगरानी

एसपी ने बताया कि त्योहारों के दौरान जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। नियमित पैदल गश्त, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या समस्या की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना देने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया। बैठक के अंत में डीएम और एसपी ने सभी से आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सम्भल जनपद की पहचान हमेशा आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए रही है, जिसे हर हाल में कायम रखा जाएगा। जनपद सम्भल पुलिस एवं प्रशासन आगामी त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!