Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
क्राइम

संभल पुलिस का मेगा ऑपरेशन 3 महीने में 965 मोबाइल बरामद रिकवरी 71% यूपी में तीसरा स्थान

6 साल का रिकॉर्ड टूटा 2 करोड़ के मोबाइल लौटे मालिकों को CEIR अभियान बना गेम चेंजर

संभल। जनपद सम्भल पुलिस ने गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी में ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसने पूरे उत्तर प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुश्री अनुकृति शर्मा के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सम्भल श्री आलोक कुमार भाटी, IPS के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान ने महज तीन महीनों में तस्वीर बदल दी है। अभियान से पहले जहां जनपद का मोबाइल रिकवरी प्रतिशत 44% था, वहीं अब यह बढ़कर 71% तक पहुंच गया है। यही नहीं, पिछले 6 वर्षों का कुल रिकवरी प्रतिशत बढ़कर 60% हो गया है, जबकि पूरे उत्तर प्रदेश का औसत अभी तक 38.29% है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ जनपद सम्भल ने दिसंबर माह में पूरे प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

3 माह में 965 मोबाइल बरामद, कीमत करीब 2 करोड़ रुपये

पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पिछले तीन महीनों में कुल 965 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। इनमें से 661 मोबाइल जनपद सम्भल के नागरिकों के थे, जबकि 304 मोबाइल अन्य जनपदों व राज्यों के व्यक्तियों के थे। चौंकाने वाली बात यह है कि अभियान से पहले पिछले छह वर्षों में कुल 826 मोबाइल ही बरामद हो सके थे, जबकि केवल तीन माह में यह आंकड़ा 965 तक पहुंच गया।

11 फरवरी को भी 89 मोबाइल स्वामियों को लौटाए गए

दिनांक 11 फरवरी 2026 को भी साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 89 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। बरामद मोबाइल में प्रमुख कंपनियां शामिल हैं—Vivo (11), Oppo (21), Samsung (21), Realme (07), Infinix (06), IQ (01), Redmi (06), Moto (04), OnePlus (08), Poco (03) एवं Intel (01)

CEIR पोर्टल से मिली बड़ी सफलता

मोबाइल गुम/चोरी होने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सम्भल द्वारा साइबर थाना एवं जनपदीय साइबर सेल को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित CEIR पोर्टल के माध्यम से IMEI ट्रैकिंग कर जनपद सम्भल, गैर जनपद एवं अन्य राज्यों से मोबाइल फोनों की बरामदगी की गई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सौंपे गए।

साइबर टीम की अथक मेहनत लाई रंग

मोबाइल बरामदगी अभियान में साइबर थाना, जनपदीय साइबर सेल तथा जनपद के विभिन्न थानों की टीम ने समन्वित रूप से कार्य किया। निरीक्षक अमरीश कुमार, निरीक्षक अजय कुमार सहित विभिन्न थानों के उपनिरीक्षक, आरक्षी एवं ऑपरेटरों की संयुक्त मेहनत से यह बड़ी सफलता संभव हो सकी। इस अभियान ने साफ संदेश दिया है कि साइबर अपराध और मोबाइल चोरी के खिलाफ सम्भल पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।

जनता से अपील: मोबाइल खो जाए तो तुरंत उठाएं ये कदम

जनपदीय साइबर सेल ने नागरिकों से अपील की है कि यदि मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत—

  • सिम कार्ड ब्लॉक कराएं

  • बैंक खातों की सुरक्षा के लिए बैंक से संपर्क करें

  • CEIR पोर्टल या संचारसाथी ऐप के माध्यम से IMEI ब्लॉक कराएं

  • थाने में शिकायत दर्ज कर CEIR ब्लॉकिंग की रिक्वेस्ट ID अवश्य प्राप्त करें

संचारसाथी ऐप के माध्यम से न केवल IMEI ब्लॉकिंग, बल्कि धोखाधड़ी वाले कॉल/मैसेज की शिकायत, अपने नाम पर सक्रिय मोबाइल कनेक्शन की जानकारी और मोबाइल की सत्यता जांचने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

संभल पुलिस की सख्ती से चोर गिरोहों में मचा हड़कंप

लगातार बढ़ती रिकवरी दर और त्वरित कार्रवाई से मोबाइल चोरों और साइबर अपराधियों में खलबली मची हुई है। सम्भल पुलिस की यह मुहिम प्रदेश में मिसाल बनती जा रही है। अब साफ है यदि समय रहते शिकायत और IMEI ब्लॉकिंग कराई जाए, तो गुम या चोरी हुआ मोबाइल वापस मिल सकता है। संभल पुलिस की इस ऐतिहासिक सफलता ने कानून व्यवस्था के प्रति जनता का भरोसा और मजबूत कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!