Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
लोकल न्यूज़

एनएसएस के विशेष शिविरों की जोरदार शुरुआत स्वयंसेवकों ने संभाली समाज सेवा की कमान

स्वच्छता अभियान से लेकर ग्राम सर्वेक्षण तक देवरा खेड़ा गांव में दिखा एनएसएस का जमीनी असर

चंदौसी। राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस छात्र इकाई, एस.एम. कॉलेज चंदौसी द्वारा आयोजित चार एक दिवसीय विशेष शिविरों की श्रृंखला का शुभारंभ मंगलवार को पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ किया गया। पहला विशेष शिविर कौशल विकास हेतु युवा शिक्षक कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर, ग्राम देवरा खेड़ा, चंदौसी में संपन्न हुआ। शिविर का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशेष कुमार पांडेय ने किया।

शिविर के प्रारंभ में एनएसएस स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने साफ-सफाई के माध्यम से यह संदेश दिया कि समाज परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है। इसके पश्चात एस.एम. कॉलेज चंदौसी के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आर.ए.एस. यादव ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का विकास करती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि वे एनएसएस के प्रत्येक कार्यक्रम में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ भाग लें तथा समाज के लिए कार्य करें। इसके उपरांत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशेष कुमार पांडेय के निर्देशन में स्वयंसेवकों की टोलियां गठित की गईं। स्वयंसेवकों ने ग्राम देवरा खेड़ा में घर-घर जाकर ग्राम सर्वेक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी एकत्र की। सर्वेक्षण के दौरान शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को चिन्हित किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों द्वारा चिन्हित समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। स्वयंसेवकों ने समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया और यह निर्णय लिया कि आगामी शिविरों में इन विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही आने वाले विशेष शिविरों की कार्ययोजना और रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ किया गया। पूरे शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों का उत्साह, अनुशासन और समाज सेवा के प्रति समर्पण देखने योग्य रहा, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि युवा शक्ति समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!