Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
उत्तर प्रदेशक्राइम

संभल में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

प्रमुख मांगों में फसल की लागत में बढ़ोतरी और ऋण माफी शामिल

संभल। आज संभल में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से सौंपा। उपजिला अधिकारी की व्यस्तता के कारण तहसीलदार ने धरना स्थल पर पहुंचकर यह ज्ञापन ग्रहण किया। ज्ञापन में किसानों और खेत मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए कई अहम मांगें रखी गई हैं। इसमें दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान किए गए वादों के अनुरूप सभी फसलों की खरीद लागत में डेढ़ गुना दर (सी2 + 50%) सुनिश्चित करने और उसकी कानूनी गारंटी देने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।

कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगें
  1. विद्युत विधायक 2025 को तत्काल वापस लिया जाए।
  2. विकसित भारत गारंटीड ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन अधिनियम 2025 को निरस्त किया जाए।
  3. बीज विधायक 2025 को वापस लिया जाए।अमेरिका के साथ एफडीए पर हस्ताक्षर से कृषि और डेयरी क्षेत्र को खोलने से रोका जाए।
  4. कृषि बाजार में प्रस्तावित मसौदा नीति को तत्काल वापस लिया जाए।
  5. सभी किसानों और खेत मजदूरों के समस्त ऋण पूर्णतया माफ किए जाएं।
  6. ग्रामीण क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा सुनिश्चित की जाए।
  7. सभी किसान और खेत मजदूरों के लिए वर्ष में एक बार संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क उपचार की व्यवस्था की जाए।
  8. चारों श्रमिक वर्ग विरोधी श्रम संहिता को पूर्णतः निरस्त किया जाए।
  9. सभी किसान और खेत मजदूर को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर न्यूनतम 10,000 रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष सोमपाल सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष भगवान सिंह, जिला सचिव संजय राघव, लायक सिंह कुशवाह, विजयपाल सिंह, यदुवीर, नफीस, नवकेश चाहल, जैविंदर, विजय सिंह, वेदपाल, निर्भय शर्मा, प्रमोद कुमार, वीर सिंह, विशंभर, गजराज, तेजपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संघटन ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान एवं खेत मजदूर आगामी दिनों में जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!