Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
लोकल न्यूज़

मंडल स्तरीय संस्कृति प्रतियोगिता में सम्भल के कलाकारों का शानदार प्रदर्शन राज्य स्तर के लिए चयन

उड़ान आर्टिस्ट ग्रुप को समूह लोकनृत्य में प्रथम स्थान गायन व एकल नृत्य में भी जनपद ने मारी बाजी

सम्भल बहजोई।
उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश पर्व – हमारी संस्कृति हमारी पहचान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद सम्भल के कलाकारों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। यह मंडल स्तरीय प्रतियोगिता सभा भवन मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में आयोजित की गई, जिसमें जनपद सम्भल के साथ-साथ अमरोहा, बिजनौर एवं अन्य जिलों के कलाकारों ने प्रतिभाग किया।

लोक कला संयोजक (मेरठ प्रांत) श्रीमती ममता राजपूत ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी रहे कलाकारों ने मंडल स्तर की प्रतियोगिता में सहभागिता की। प्रतियोगिता में सम्भल जिले के उड़ान आर्टिस्ट ग्रुप ने समूह लोक नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे निर्णायक मंडल ने विशेष सराहना प्रदान की। इसके अतिरिक्त जनपद के कलाकारों ने अन्य विधाओं में भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में धेड़िया लोक नृत्य की सशक्त प्रस्तुति दी गई। वहीं गायन प्रतियोगिता में सरस्वती माध्यमिक उच्चतम विद्यालय की छात्रा कु. नंदिनी कुशवाहा तथा एस.एम. कॉलेज की छात्रा कु. शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया।

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ये सभी कलाकार अब राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चयनित किए गए हैं, जो लखनऊ में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में सफलता के उपरांत विजयी कलाकारों ने कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया से भेंट की। जिलाधिकारी ने सभी विजयी कलाकारों को शुभकामनाएं दीं और राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद सम्भल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनपद के कलाकारों की यह उपलब्धि संस्कृति संरक्षण और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!