Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
क्राइम

होली पर युवक की हत्या से आक्रोश

दिल्ली की घटना के विरोध में धनारी में युवाओं का कैंडल मार्च

उत्तम नगर में तरुण की पीट-पीटकर हत्या के बाद गुस्सा, दोषियों को फांसी देने की मांग

संभल धनारी। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन 26 वर्षीय युवक तरुण की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी घटना के विरोध में धनारी क्षेत्र में युवाओं ने कैंडल मार्च और फ्लैग मार्च निकालकर मृतक को श्रद्धांजलि दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां और झंडे लेकर नगर के विभिन्न मार्गों पर मार्च करते हुए तरुण के लिए न्याय की मांग की।

बताया जा रहा है कि होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। जानकारी के अनुसार एक बच्ची द्वारा पानी का गुब्बारा फेंके जाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद देर रात जब तरुण अपने घर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लोहे की रॉड, डंडों व पत्थरों से उस पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की खबर सामने आते ही लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया।

इस घटना के विरोध में धनारी में युवाओं ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला और मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की। मार्च के दौरान युवाओं ने नारेबाजी करते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। युवाओं का कहना था कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, इसलिए प्रशासन को सख्त कार्रवाई कर आरोपियों को फांसी की सजा दिलानी चाहिए।

कैंडल मार्च और फ्लैग मार्च में अरविंद कुमार, वीरेश कुमार, विपिन यादव कृष्णवंशी, योगेश यादव, राहुल गिरी सहित भरी तादात में क्षेत्र के युवा शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि मृतक तरुण को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!