वैश्य एकता समिति ने आयोजित की जिला संभल ज्ञान प्रतियोगिता, 121 छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारम्भ, प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

संभल | रविवार को वैश्य एकता समिति (रजि.), उत्तर प्रदेश प्रांत संभल के तत्वावधान में जिला स्तरीय ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद संभल के विभिन्न क्षेत्रों से 121 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि लता वार्ष्णेय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चन्दौसी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाती हैं तथा उनके सर्वांगीण बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता के समापन पर वैश्य एकता समिति की ओर से सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वैश्य एकता समिति के संरक्षक सौम्य अग्रवाल, भुवनेश चौधरी, सुभाष भोलेनाथ, क्षितिज गुप्ता तथा विशेष सहयोगी अमित वार्ष्णेय, संजीव अग्रवाल, विकास बूंन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष लवित वार्ष्णेय ने की। इस अवसर पर महामंत्री आकाश वार्ष्णेय, विधिक सलाहकार एडवोकेट प्रवीण गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक विपिन बालाजी, डॉ. दिशांत गुप्ता, मयंक वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, अभिषेक गुप्ता, प्रथम वार्ष्णेय, कुश वार्ष्णेय, प्रियांश वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



