Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
क्राइम

चुनावी रंजिश में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

नलकूप से लौटते समय रास्ते में घेरकर धारदार हथियार से किया हमला

आठ वर्षीय मासूम भी घायल थाना धनारी पुलिस ने दर्ज हुआ मुकद्दमा

संभल धनारी। थाना धनारी क्षेत्र के ग्राम जयरामनगर में चुनावी रंजिश के चलते पिता-पुत्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में थाना धनारी पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना 16 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। हमले में पिता को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि आठ वर्षीय बालक भी घायल हुआ है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जयरामनगर निवासी धीरेन्द्र पुत्र वालिस्टर सिंह सोमवार सुबह अपने खेत स्थित नलकूप से घर लौट रहे थे। उनके साथ उनका पुत्र जीतू (उम्र करीब 8 वर्ष) भी था। आरोप है कि गांव के ही चन्द्रपाल पुत्र राप्रसाद, जसपाल पुत्र चन्द्रपाल, राजकुमार पुत्र जसपाल तथा नरेश पुत्र विनोद चुनावी रंजिश के चलते पहले से रास्ते में घात लगाए बैठे थे। जैसे ही धीरेन्द्र अपने पुत्र के साथ वहां पहुंचे, आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोप है कि सभी ने मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में धीरेन्द्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। बीच-बचाव के दौरान उनका मासूम पुत्र भी चोटिल हो गया।पिता-पुत्र की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

गंभीर चोटें अस्पताल में उपचार जारी

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार धीरेन्द्र के सिर एवं शरीर पर गंभीर खुली व गुम चोटें आई हैं। बालक जीतू को भी चोटें आई हैं, हालांकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

थाना धनारी में मुकदमा दर्ज

पीड़ित धीरेन्द्र द्वारा थाना धनारी में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनावी रंजिश को लेकर पहले भी विवाद की स्थिति बनी थी, लेकिन इस तरह की हिंसक घटना पहली बार सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!