Welcome to AV LIVE TV   Click to listen highlighted text! Welcome to AV LIVE TV
क्राइम

चन्दौसी रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने आई महिला जीआरपी पुलिस की तत्परता से बची एक जान

गृह क्लेश से परेशान महिला प्लेटफार्म पर रोती मिली पुलिस ने समझा-बुझाकर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया

चन्दौसी रेलवे स्टेशन पर महिला की आत्महत्या का प्रयास विफल, जीआरपी पुलिस ने निभाई अहम भूमिका

 

चन्दौसी संभल। शनिवार को रेलवे स्टेशन चन्दौसी के प्लेटफार्म नंबर 02 पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला आत्महत्या करने के उद्देश्य से रेलवे पटरियों के पास बैठी रोती हुई मिली। समय रहते जीआरपी पुलिस की सतर्कता और मानवीय पहल से एक बड़ा हादसा टल गया और महिला की जान सुरक्षित बचा ली गई। घटना की जानकारी मिलते ही आउटर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी 189 गुड्डू सिंह और महिला आरक्षी 937 अर्चना देवी तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला को सुरक्षित रूप से रेलवे पटरियों से हटाया और उसे प्लेटफार्म स्थित महिला हेल्प डेस्क तक ले गए। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम राजकुमारी, पत्नी मुनेश कुमार, निवासी मोहल्ला सम्भल गेट, थाना चन्दौसी, जनपद संभल बताया। महिला ने बताया कि वह लंबे समय से गृह क्लेश के कारण मानसिक तनाव में थी और इसी परेशानी के चलते आत्मघाती कदम उठाने रेलवे स्टेशन पहुंची थी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति की जानकारी ली। महिला को पानी और बिस्किट देकर शांत किया गया तथा उसे समझा-बुझाकर मानसिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया गया। इसके बाद जीआरपी पुलिस द्वारा महिला के परिजनों से संपर्क किया गया। सूचना पाकर महिला का भाई जितेन्द्र कुमार पुत्र स्व. सीताराम एवं अन्य परिजन थाना जीआरपी चन्दौसी पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और महिला की काउंसलिंग कर आवश्यक समझाइश दी। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला पूरी तरह सुरक्षित रही और किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। इस संवेदनशील और सराहनीय कार्यवाही को लेकर महिला के परिजनों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भी जीआरपी चन्दौसी पुलिस की जमकर प्रशंसा की। लोगों ने पुलिस की तत्परता और मानवीय व्यवहार को सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!