AV LIVE TV का बड़ा संगठनात्मक फैसला, मोहम्मद इरफान को सौंपी गई पूरे उत्तर प्रदेश की सोशल मीडिया कमान
प्रदेश भर में डिजिटल विस्तार और सोशल मीडिया संचालन को मिलेगी नई गति

उत्तर प्रदेश। दिनांक 19 जनवरी 2026 को AV LIVE TV न्यूज़ चैनल ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक अहम संगठनात्मक निर्णय लिया है। चैनल प्रबंधन द्वारा मोहम्मद इरफान को सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही प्रदेशभर में AV LIVE TV के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के संचालन, निगरानी और आपसी समन्वय की पूरी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। AV LIVE TV प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया है कि मोहम्मद इरफान अपने अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और मीडिया की गहरी समझ के माध्यम से फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर चैनल की खबरों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करेंगे। इससे AV LIVE TV की डिजिटल पहचान को नई मजबूती मिलेगी।
शहरी से ग्रामीण अंचलों तक मजबूत होगी पहुंच
संगठन को पूर्ण भरोसा है कि मोहम्मद इरफान ईमानदारी, निष्पक्षता, निडरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए AV LIVE TV की पहुंच शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों तक और अधिक मजबूत करेंगे तथा खबरों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
चैनल परिवार ने दी बधाई
इस अवसर पर AV LIVE TV परिवार की ओर से मोहम्मद इरफान को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। वहीं, न्यूज़ चैनल के सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गिरी ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभेच्छाएं प्रेषित करते हुए डिजिटल माध्यमों पर चैनल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
सहयोगियों और शुभचिंतकों में उत्साह
मोहम्मद इरफान को उत्तर प्रदेश की सोशल मीडिया कमान सौंपे जाने की खबर के बाद AV LIVE TV से जुड़े सहयोगियों, पत्रकारों और शुभचिंतकों में उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने फोन कॉल और संदेशों के माध्यम से उन्हें अग्रिम बधाई दी और इस नियुक्ति को AV LIVE TV के डिजिटल भविष्य के लिए एक मजबूत, दूरदर्शी और निर्णायक कदम बताया। AV LIVE TV प्रबंधन का मानना है कि इस निर्णय से चैनल की डिजिटल रणनीति और अधिक सुदृढ़ होगी तथा खबरें तेज़, तथ्यपरक और व्यापक स्तर पर जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचेंगी।

AV LIVE TV – दम है सच दिखाने का



